Share

Jamshedpur : झारखंड में 800वें नेत्र ज्योति महायज्ञ का सफल समापन, सैकड़ों रोगियों को मिला रौशनी का दान

  • रेड क्रॉस सोसाईटी और राम मनोहर लोहिया नेत्रालय ने 30 वर्षों से लोगों के जीवन में बदल डाला उजाला

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में मंगलवार को स्व. के. के. सिंह के स्मृति में आयोजित 800वें नेत्र ज्योति महायज्ञ का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आज के दिन शिक्षा और उपचार आम आदमी की पहुँच से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में रेड क्रॉस सोसाईटी और राम मनोहर लोहिया नेत्रालय आशा की किरण हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो दशक से वे इस संस्था की गतिविधियों को देखते आ रहे हैं और लगातार बढ़ता लोगों का विश्वास इस बात का प्रमाण है कि यह संस्था अपने सेवा कार्य से सैकड़ों जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : न्युवोको ने लॉन्च किया हाई-परफॉर्मेंस रेडी-मिक्स काँक्रीट “काँक्रीटो ट्राई शील्ड”

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नेत्र ज्योति महायज्ञ को बताया सेवा का प्रेरणास्त्रोत

कार्यक्रम में जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक अभीजीत अविनाश नानोती ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि संस्था के साथ जुड़कर सीएसआर के माध्यम से लोगों को वास्तविक लाभ पहुंचाना संतोषजनक अनुभव है। इस अवसर पर 258 नेत्र ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। नेत्र ज्योति महायज्ञ की पूरी टीम के सदस्यों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें चिकित्सा प्रकल्प के प्रमुख डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विनायक, पारा मेडिकल से जुड़े रबीन्द्र प्रसाद, अवधेश कुमार सिंह, कुन्दन प्रसाद, रानो टुडू, अभिलिप्सा, रिया कुमारी, रागिनी साह, दासमति जामुदा, देवला रानी टुडू, राधेश्याम कुमार, तरन्नुम को शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में दशमेश प्रकाश पर्व पर 22 श्रद्धालुओं ने ग्रहण की अमृत दीक्षा

258 नेत्र ऑपरेशन के माध्यम से सैकड़ों रोगियों को मिली रोशनी

नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं डॉ. पूनम सिंह ने रोगियों के प्रति अपने विचार साझा किए और कार्यक्रम में मरीजों को चश्मा तथा दवा प्रदान की गई। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने शिविर के संबंध में जानकारी दी और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुंद गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिविर संयोजक और के. के. एजुकेशनल फाउंडेशन के ट्रस्ट विकास सिंह ने किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 2019-23 सत्र के विद्यार्थियों का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित

नेत्र चिकित्सकों और सेवादारों की निष्ठा से सम्पन्न हुआ 800वां नेत्र ज्योति महायज्ञ

समापन अवसर पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष एवं अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने नेत्र रोगियों का हाल चाल जाना, पट्टी खोली, चश्मा पहनाया और उन्हें दवा तथा उपहार स्वरूप कम्बल प्रदान किए। इसके पश्चात बिजय कुमार सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महायज्ञ के सफलता पूर्वक संपन्न होने की घोषणा की। इस तरह यह नेत्र शिविर न केवल हजारों लोगों को दृष्टि की रोशनी प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि समाज में सेवा की भावना को भी प्रकट किया।

Ranchi : JAC 12th Result 2026 : झारखंड इंटर रिजल्ट 2026 घोषित, बेटियों का दबदबा; राशिदा नाज बनीं स्टेट टॉपर

तीनों संकाय में छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन, पास प्रतिशत भी रहा बेहतर जेबी लाइव, रिपोर्टर रांची : झारखंड एकेडमिक

  • तीनों संकाय में छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन, पास प्रतिशत भी रहा बेहतर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट 2026 के तीनों संकाय—विज्ञान, कला और वाणिज्य—के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष के नतीजों में एक बार फिर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। न केवल टॉपर्स की सूची में बेटियों का दबदबा रहा, बल्कि कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में भी उन्होंने लड़कों को पीछे छोड़ दिया। राज्यभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होते ही स्कूलों और घरों में जश्न का माहौल देखा गया।

इसे भी पढ़ें : Potka : उमा मजूमदार ने 12वीं साइंस में 89% अंक लाकर विद्यालय में किया टॉप

विज्ञान संकाय में राशिदा नाज ने 489 अंकों के साथ किया टॉप

विज्ञान संकाय में राशिदा नाज ने 489 अंकों के साथ पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर एमडी फैजान आलम (483 अंक) और तीसरे स्थान पर आकांक्षा कुमारी व सना आफरीन (481 अंक) संयुक्त रूप से रहीं। इस वर्ष विज्ञान संकाय का कुल पास प्रतिशत 82.92% दर्ज किया गया। टॉपर्स की इस सूची में छात्राओं का प्रदर्शन खास तौर पर उल्लेखनीय रहा, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी को दर्शाया है।

इसे भी पढ़ें : Potka : बादाम बेचकर पढ़ाई करने वाली मिली मोदक ने रचा इतिहास, 12वीं आर्ट्स में जिले में 15वीं रैंक

आर्ट्स और कॉमर्स में भी छात्राओं का जलवा, बेहतर रहा पास प्रतिशत

कला संकाय में छोटी कुमारी ने 478 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंकित कुमार (474) दूसरे और अंशु कुमारी (473) तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं वाणिज्य संकाय में स्वेता प्रसाद ने 478 अंकों के साथ टॉप किया, जबकि कृष कुमार बर्नवाल (472) दूसरे और प्रियंशी खत्री (471) तीसरे स्थान पर रहीं। पास प्रतिशत के मामले में आर्ट्स ने 96.14% के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि कॉमर्स का पास प्रतिशत 93.37% रहा। इन परिणामों ने साबित किया कि छात्राएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : कॉमर्स में पोटका की दो छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, जिले के टॉप-10 में बनाई जगह

डिजीलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट, छात्राएं रहीं आगे

लिंग-वार आंकड़ों में भी छात्राओं का दबदबा साफ दिखाई दिया। कुल 85,104 लड़कों में से 81,144 पास हुए, जिनका पास प्रतिशत 95.34% रहा। वहीं 1,25,991 छात्राओं में से 1,21,814 सफल रहीं, जिससे उनका पास प्रतिशत 96.68% रहा। छात्रों की सुविधा के लिए परिणाम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र DigiLocker के माध्यम से अपनी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट या ऐप पर जाकर आवश्यक विवरण भरना होगा।

मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया :

  • सबसे पहले डिजीलॉकर की वेबसाइट या ऐप ओपन करें।
  • एजुकेशन सेक्शन में जाकर ‘झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)’ का चुनाव करें।
  • अपनी कक्षा और वर्ष (2026) का चयन कर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  • • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड और सेव कर लें।

Potka : उमा मजूमदार ने 12वीं साइंस में 89% अंक लाकर विद्यालय में किया टॉप

आसनबनी इंटर कॉलेज की छात्रा की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : आसनबनी स्थित

  • आसनबनी इंटर कॉलेज की छात्रा की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : आसनबनी स्थित इंटर कॉलेज की छात्रा उमा मजूमदार ने 12वीं (साइंस) की परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उमा की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता का श्रेय उमा ने अपने पिता देवाशीष मजूमदार, माता मौसमी मजूमदार तथा अचीवर अकादमी के फिजिक्स शिक्षक संजय महाकुड़ और केमिस्ट्री शिक्षिका शाहीन मेम के मार्गदर्शन को दिया। उमा ने बताया कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग से ही यह मुकाम हासिल कर पाई हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : बादाम बेचकर पढ़ाई करने वाली मिली मोदक ने रचा इतिहास, 12वीं आर्ट्स में जिले में 15वीं रैंक

भविष्य में शिक्षक बनकर समाज सेवा करने का लक्ष्य

उमा मजूमदार ने अपने भविष्य को लेकर कहा कि वह आगे चलकर शिक्षक बनना चाहती हैं और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा देकर समाज की सेवा करना उनका लक्ष्य है। उनके माता-पिता ने बताया कि उमा बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और हमेशा अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहकर मेहनत करती थीं। आज उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने विद्यालय में टॉप कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उमा की सफलता पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Potka : बादाम बेचकर पढ़ाई करने वाली मिली मोदक ने रचा इतिहास, 12वीं आर्ट्स में जिले में 15वीं रैंक

आर्थिक तंगी के बावजूद 89% अंक हासिल कर बनीं प्रेरणा जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : कठिन परिस्थितियों और आर्थिक अभाव

  • आर्थिक तंगी के बावजूद 89% अंक हासिल कर बनीं प्रेरणा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : कठिन परिस्थितियों और आर्थिक अभाव के बावजूद पोटका की छात्रा मिली मोदक ने अपनी मेहनत और लगन से एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। बादाम बेचकर अपनी पढ़ाई जारी रखने वाली मिली ने 12वीं की परीक्षा में आर्ट्स संकाय से 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में 15वां स्थान हासिल किया है। प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा मिली ने सीमित संसाधनों के बावजूद हार नहीं मानी और लगातार संघर्ष करते हुए यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Potka : कॉमर्स में पोटका की दो छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, जिले के टॉप-10 में बनाई जगह

विद्यालय ने किया सहयोग, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

मिली मोदक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं और अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए बादाम बेचने का काम करती थीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधांशु मंडल ने बताया कि परीक्षा शुल्क भरने में असमर्थ होने पर विद्यालय ने अनुदान के माध्यम से उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा प्रतिभाशाली और जरूरतमंद छात्रों के साथ खड़ा रहता है। मिली की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी सफलता आज अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है और यह संदेश देती है कि कठिनाइयों के बावजूद मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Potka : कॉमर्स में पोटका की दो छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, जिले के टॉप-10 में बनाई जगह

दीपा पात्र और अदिति सिंह की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : पोटका क्षेत्र

  • दीपा पात्र और अदिति सिंह की सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू उच्च विद्यालय की कॉमर्स संकाय की दो छात्राओं ने जिले के टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। दीपा पात्र ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ग्राम प्रधान की पुत्री अदिति सिंह ने 88 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में कंप्यूटर कक्षा का शुभारंभ, 45 युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य, विद्यालय का रहा शत-प्रतिशत परिणाम

दोनों छात्राओं का सपना भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करना है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधांशु मंडल ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। आर्ट्स में 129, साइंस में 9 और कॉमर्स में 6 छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी और सभी छात्राएं सफल रहीं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हमेशा से विद्यार्थियों को आगे बढ़ाना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों, प्रबंधन समिति और अभिभावकों को दिया। इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे पोटका क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

Gua : गुवा में कंप्यूटर कक्षा का शुभारंभ, 45 युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण

सेल गुवा माइंस की सीएसआर पहल से क्षेत्र में बढ़ेगा कौशल विकास जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : सेल गुवा ओर

  • सेल गुवा माइंस की सीएसआर पहल से क्षेत्र में बढ़ेगा कौशल विकास

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : सेल गुवा ओर माइंस के एल एंड डी सेंटर में कंप्यूटर कक्षा का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पहल सीजीएम सी.बी. कुमार के नेतृत्व में युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उनके कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीजीएम (एचआर) धीरेंद्र मिश्रा एवं सीजीएम माइंस सी.बी. कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, मुखिया चांदमनी लागुरी, महाप्रबंधक पी.के. सिंह और डॉ. टी.सी. आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आसपास के गुवासाई, ठाकुरा, नुइया, लिपुंगा और हिरजी-हाटिंग गांवों के प्रतिनिधियों की भागीदारी से कार्यक्रम को विशेष महत्व मिला।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : चुनाव परिणाम के बाद झाड़ग्राम में तनाव, प्रशासन अलर्ट मोड में, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीएसआर के तहत 45 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

सेल गुवा माइंस द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत इस कंप्यूटर कक्षा के संचालन के लिए रांची स्थित श्रीजन फाउंडेशन के साथ समझौता किया गया है। इस योजना के तहत सीएसआर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कम से कम 45 छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार की देखरेख में होगी। इस पहल से युवाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Jhargram : चुनाव परिणाम के बाद झाड़ग्राम में तनाव, प्रशासन अलर्ट मोड में, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

डीएम, एसपी और सीआरपीएफ अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की जेबी लाइव, रिपोर्टर झाड़ग्राम

  • डीएम, एसपी और सीआरपीएफ अधिकारियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झाड़ग्राम : चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिले में उत्पन्न तनाव और कथित हिंसा की घटनाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आकांक्षा भास्कर, पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला और सीआरपीएफ पश्चिम बंगाल सेक्टर के कमांडेंट रवि शंकर ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर स्थिति की जानकारी दी। अधिकारियों ने सभी राजनीतिक दलों से अपने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आम नागरिकों से भी किसी प्रकार के उकसावे में न आने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जामबोनी में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर बवाल, नियमों की अनदेखी और कम मजदूरी पर भड़के ग्रामीण

हिंसा की घटनाओं पर कार्रवाई, कई गिरफ्तार और पूछताछ जारी

प्रशासन के अनुसार अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चुनाव परिणाम के बाद जिले के विभिन्न इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति देखी गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि माहौल को और अधिक बिगड़ने से रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : जामबनी नाला पर पुलिया निर्माण का शिलान्यास, बहरागोड़ा में विकास को मिली नई गति

पार्टी कार्यालयों पर कब्जा और तोड़फोड़ के आरोप

जानकारी के अनुसार, परिणाम घोषित होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कई पार्टी कार्यालयों पर कब्जा करने और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। कई जगहों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोप भी लगे हैं। झाड़ग्राम नगरपालिका और शिलदा पंचायत कार्यालय सहित कई स्थानों पर ताले लगाए जाने की खबर है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेतृत्व ने हस्तक्षेप करते हुए ताले खुलवाने और सामान्य सेवाएं बहाल करने की कोशिश की। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

इसे भी पढ़ें : Potka : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर पोटका में भव्य स्वागत, देवी कुमारी भूमिज ने बांटी मिठाई

प्रशासन का सख्त संदेश, शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

इन घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला ने सख्त चेतावनी दी है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आकांक्षा भास्कर ने कहा कि जिस प्रकार प्रशासन, पुलिस और केंद्रीय बलों ने मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया, उसी तरह अब शांति बनाए रखना भी प्राथमिकता है। सीआरपीएफ के कमांडेंट रवि शंकर ने भी लोगों से सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और कानून से ऊपर कोई नहीं है।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top