- पड़ोसियों पर ईंट और कुदाल से हमला करने का आरोप, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
- घायलों का इलाज जारी, पुलिस में शिकायत की तैयारी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीफीट मंडल बस्ती में शुक्रवार सुबह भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक ही परिवार के दो सदस्य कृष्ण यादव और अंकुश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कृष्ण यादव की बेटी नेहा कुमारी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली सुमन गुप्ता के साथ पहले से ही भैंस बांधने को लेकर विवाद चलता आ रहा था। शुक्रवार सुबह यह विवाद अचानक बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि सुमन गुप्ता ने ईंट से हमला कर परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : पीडीएस लाइसेंस रद्द होने पर पूर्व डीलर मिकी हांसदा ने खोला मोर्चा
भैंस बांधने को लेकर पुराना विवाद बना हिंसा की वजह
नेहा कुमारी के अनुसार, सुमन गुप्ता ने कुदाल से उसके छोटे भाई अंकुश कुमार पर वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे बचाने पहुंचे पिता कृष्ण यादव पर भी सुमन, विकास और एक अन्य युवक ने हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन घायलों को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंच गए। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले की पूरी घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है।























