- मांदर की थाप और लोक नृत्यों से सजी परंपरागत धूम
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के रॉजलाबांध पंचायत के समीप मैदान में रविवार को प्रकृति आराधना का महापर्व ‘सरहुल’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 7वें देशुआ सरहुल पूजा का शुभारंभ पाहन खोका मुंडा द्वारा सखुआ वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और वर्षा की शुभकामनाएं मांगी गईं। शाम ढलते ही पूरा परिसर मांदर की थाप और सामूहिक लोक नृत्यों से जीवंत हो उठा। ग्रामीण उत्साह के साथ परंपरागत गीतों और नृत्यों में शामिल हुए और सांस्कृतिक रंगों ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : यूसिल ने मनाया परमाणु ऊर्जा विभाग के 70 वर्ष, फुटबॉल महाकुंभ में दिखा उत्साह
मुख्य अतिथियों ने सरहुल की महत्ता बताई
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कुणाल महतो उपस्थित रहे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सरहुल प्रकृति और मनुष्य के अटूट प्रेम का प्रतीक है और यह हमें पर्यावरण संरक्षण की सीख देता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में असित मिश्रा, गौरव पुष्टि, गौरी शंकर महतो, मदन मन्ना, खितिश मुंडा, चंदन सीट, तपन पैड़ा, पुरुषोत्तम सिंह, मंगल सिंह, देवदास मुंडा, बुद्धेश्वर मुंडा, डॉक्टर मुंडा, बीरन सिंह, गोवर्धन सिंह, खाकन मुंडा और सुखेंदु सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया।























