जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने लिया जायजा, संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश
संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : पांवड़ा पंचायत स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संपर्क कार्यालय में तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे कार्यालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नवनियुक्त पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेता जगदीश भकत और प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू से घटना की विस्तृत जानकारी ली। आगजनी की इस घटना में कार्यालय में रखे दस्तावेज और सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, जिससे संगठन को नुकसान पहुंचा है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में जनआक्रोश, ज्वलंत मुद्दों पर आम सभा में प्रशासन को अल्टीमेटम
शॉर्ट सर्किट से हुआ बड़ा नुकसान
घटना के बाद प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, सचिव रतन महतो और सह सचिव मो. जलील के साथ मिलकर दिसोम गुरु बाबा शिबू सोरेन और पूर्व विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। साथ ही नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। अपने संबोधन में विक्टर सोरेन ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।






















