- 190 रुपये में कुकिंग गैस पाइप लेने के लिए किया जा रहा बाध्य
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुरी : मुरी के फैक्ट्री मोड़ स्थित भारत गैस एजेंसी (वितरक कोड सीसी 431717) पर उपभोक्ताओं से जबरन कुकिंग गैस सिलेंडर पाइप बेचने का आरोप लगा है बताया जा रहा है कि एजेंसी में गैस लेने आने वाले ग्राहकों को 190 रुपये में पाइप खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है इसके अलावा उपभोक्ताओं को घंटों तक संचालक के इंतजार में बैठाए रखा जाता है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है
इसे भी पढ़ें : Muri : विरोध के बीच टुटकी गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण का शिलान्यास
उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार की शिकायत, शिकायत नंबर जारी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी में कार्यरत महिला स्टाफ उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करती हैं और कई बार व्यक्तिगत टिप्पणी भी करती हैं, जिससे लोग अपमानित महसूस करते हैं सरकार की ओर से समय-समय पर स्पष्ट निर्देश दिए जाते हैं कि किसी प्रकार की परेशानी या दुर्व्यवहार होने पर उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा सकते हैं इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-22-4344 और 7715612345 जारी किया गया है, जहां सीधे शिकायत की जा सकती है।























