- विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण कर याद किए गए महानायक
- नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में भी हुआ आयोजन, नई पीढ़ी को दी प्रेरणा
- महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज निर्माण की पहल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को ‘विश्व प्रतिमूर्ति दिवस’ बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया गया। खांडामौदा गांव में विशेष अभियान के तहत पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय के संस्थापक तारापद षडंगी, पंचायत प्रांगण में महात्मा गांधी और कालीपद त्रिपाठी, गोपबंधु चौक पर उत्कलमणि गोपबंधु दास तथा मुंडारी क्लब में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं को स्वच्छ कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में एचएम कमल कुमार, मृणाल कांति घोष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने महापुरुषों के विचारों और उनके योगदान को याद किया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : अक्षय तृतीया पर मानुषमुड़िया आश्रम में उमड़ी श्रद्धा, रक्तदान से दिया सेवा का संदेश
युवाओं में बढ़ रही सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता पर जोर
दूसरी ओर, झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षडंगी ने बहरागोड़ा स्थित नेताजी सुभाष शिशु उद्यान पहुंचकर विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित गोपबंधु दास, भगवान बिरसा मुंडा और पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमाओं को नमन किया, साथ ही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी श्रद्धा अर्पित की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने महान नायकों के प्रति सम्मान और उनके आदर्शों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और सामाजिक मूल्यों को अपनाने का संदेश भी दिया गया।


























