लगातार घटनाओं से छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
लगातार घटनाओं से बढ़ी मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
खड़गपुर : Indian Institute of Technology Kharagpur में एक और छात्र की संदिग्ध मौत ने पूरे परिसर को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को चौथे वर्ष के छात्र सोहम हालदर (22) अपने हॉस्टल कमरे में मृत पाए गए। वह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र थे और Pandit Madan Mohan Malaviya Hall के कमरा संख्या 329 में रह रहे थे। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बरासात के शालबागान इलाके के निवासी सोहम के कमरे का दरवाजा सुबह से बंद था। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर हॉस्टल प्रशासन को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने दरवाजा तोड़कर छात्र को बाहर निकाला और BC Roy Hospital ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : चक्रधरपुर रेल मंडल की अपील: बिना वजह चेन पुलिंग पर सख्ती, 267 मामले दर्ज
हॉस्टल में मिली लाश से मचा हड़कंप
गौरतलब है कि इससे पहले 18 अप्रैल को तीसरे वर्ष के छात्र जयवीर सिंह दरिया (21) का शव Atal Bihari Vajpayee Hall के पास मिला था। महज 10 दिनों के भीतर हुई दो घटनाओं ने संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। छात्र, अभिभावक और फैकल्टी अब संस्थान में काउंसलिंग सुविधाओं, निगरानी तंत्र और सपोर्ट सिस्टम की प्रभावशीलता पर सवाल उठा रहे हैं। इन घटनाओं के बाद कैंपस में बेहतर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित काउंसलिंग और रोकथाम के ठोस उपाय लागू करने की मांग तेज हो गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।























