14 मौजा के ग्राम प्रधानों ने पारंपरिक रीति से किया स्वागत, सिंचाई नाली का हुआ शिलान्यास
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत तेरेंगा पंचायत के नेतरा गांव में “रुवम बुरू गिरा सेंदरा” के अवसर पर 14 मौजा के ग्राम प्रधानों के संयुक्त तत्वावधान में पारंपरिक ‘ञिदा सिंगराई’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जिसमें 14 मौजा के ग्राम प्रधान, पारानिक एवं नायके बाबा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।
इसे भी पढ़ें : Musabani : झारखंड आंदोलनकारी उदय मांझी के निधन पर शोक, विधायक सोमेश सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
विधायक निधि से 1500 फीट सिंचाई नाली का शिलान्यास
इस अवसर पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि से लगभग 1500 फीट लंबी सिंचाई नाली के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पारंपरिक खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ञिदा सिंगराई प्रतियोगिता में चंद्र मोहन माड़ी (गुंडूरिया) को प्रथम, रामेश्वर मुर्मू (मानिकपुर बड़ा बोतला) को द्वितीय, बीर भटु चंद्र सोरेन (लो बीर पिंडर गडया) को तृतीय तथा सोमाय हेंब्रम (गोडाडिह) को चौथा पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में आंधी-बारिश से मिली राहत, भीषण गर्मी से लोगों ने ली राहत की सांस
विधायक ने सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखने पर दिया जोर
अपने संबोधन में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों और आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक विरासत को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, जगदीश भगत, कालीपोदो गोराई, महेश्वर हांसदा, सुनील किस्कू, महेश्वर किस्कू, धिराई हेंब्रम, गणेश टुडू, बासु सोरेन, समीर मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग एवं 14 मौजा के ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।






















