विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानव सेवा का भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे रक्तदाता
रेडक्रॉस का रक्तदान महायज्ञ बना मानवता का उदाहरण
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम की ओर से रेडक्रॉस भवन में मेगा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उपायुक्त सह रेडक्रॉस अध्यक्ष राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर धालभूम एसडीओ सह उपाध्यक्ष अर्णव मिश्रा, जमशेदपुर ब्लड सेंटर की सचिव नलिनी राममूर्ति, जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी, रेडक्रॉस के पेट्रन कृष्ण मुरारी गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास सिंह, रक्तदान प्रभारी अरुण बाकरेवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : भाजपा बहरागोड़ा मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और जन समस्याओं पर मंथन
रेडक्रॉस दिवस पर मानव सेवा को मिला नया आयाम

शिविर में कुल 561 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 503 रक्तवीरों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं की भागीदारी देखी गई। जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से यह शिविर पूर्वी भारत के प्रमुख रक्तदान अभियानों में शामिल हो गया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बामनगोड़ा में फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी घुसा, आधा दर्जन घर जलमग्न
503 यूनिट रक्त संग्रह से बढ़ी जीवन बचाने की उम्मीद
कार्यक्रम के दौरान टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद और महासचिव आर के सिंह को एक दिन में तीन हजार से अधिक यूनिट रक्तदान अभियान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मिता पारिख और आसिफ महमूद तथा भीबीडीए के अध्यक्ष सुनील मुखर्जी को भी सम्मानित किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि रेडक्रॉस की गतिविधियां मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं और इसे और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। एसडीओ अर्णव मिश्रा ने भी रेडक्रॉस कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना की।
इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में जमीनी विवाद गहराया, दोनों पक्ष पहुंचे थाना
सामाजिक कार्यकर्ताओं को रेडक्रॉस द्वारा किया गया सम्मानित
रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने स्वागत भाषण दिया जबकि रक्तदान प्रभारी अरुण बांकरेवाल ने रक्तदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी ने कहा कि कंपनी का रेडक्रॉस के साथ जुड़ाव मानव सेवा को मजबूत करता है। टीआरएफ के कौशिक दत्ता ने कहा कि यह आयोजन न केवल रक्तदान तक सीमित है, बल्कि यह भविष्य के रक्तदाताओं को प्रेरित करने का माध्यम भी है। इस अवसर पर पेट्रन कृष्ण मुरारी गुप्ता और मालती गुप्ता ने अपनी 55वीं वैवाहिक वर्षगांठ भी रक्तदाताओं के बीच केक काटकर मनाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों, पत्रकारों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






















