डालसा सचिव ने छात्राओं को कानूनी अधिकार, पॉक्सो एक्ट और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी
साइबर ठगी और बाल सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा नालसा एवं झालसा के निर्देश पर चलाए जा रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांगुरदा, पटमदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एलएडीसी चीफ विदेश सिन्हा, एलएडीसी सहायक सदस्य मनोज कुमार एवं कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को डालसा के कार्य और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसे भी पढ़ें : Gua : बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
स्कूलों में बढ़ाई जा रही विधिक जागरूकता
कार्यक्रम में बच्चों को नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, शिक्षा का अधिकार, गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति, डायन प्रथा, मानव तस्करी और साइबर ठगी जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं को कानून की जानकारी रखने और किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन कुमारी सारो हांसदा, शिक्षिका रजनी मुर्मू तथा डालसा के पीएलवी शिब शंकर महतो, नंदा रजक, फटिक चंद्र महतो, बुधेश्वर मुर्मू और लक्ष्मीकांत गोप उपस्थित थे।























