- चाईबासा में हुई छठवीं सीनेट बैठक, शिक्षा सुधार पर हुआ विस्तृत मंथन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सभागार, चाईबासा में आज छठवीं सीनेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सीनेट सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान सीनेट सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य के रूप में चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वविद्यालय के विकास में उनके योगदान को लेकर भरोसा जताया। इस अवसर पर कुलपति एंजेलिना गुप्ता, कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार कर्ण सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर झामुमो कार्यालय में जुटे मुखिया प्रतिनिधि, विकास का लिया संकल्प
शिक्षा गुणवत्ता और आधारभूत संरचना सुधार पर जोर
बैठक के दौरान विभिन्न महाविद्यालयों से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, आधारभूत सुविधाओं के विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए। जनप्रतिनिधियों ने उच्च शिक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर मंगल कालिंदी, सबिता महतो, सुखराम उरांव और निरल पूर्ति सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों से विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।


























