- फूलडुंगरी में आयोजित कार्यक्रम में आंदोलनकारी नेता के योगदान को किया गया याद
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के फूलडुंगरी स्थित झामुमो कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारी नेता स्वर्गीय भीम नामाता की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा का संचालन वरिष्ठ नेता जगदीश भगत ने किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी संतोषी नामाता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भीम नामाता ने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अपने संघर्ष तथा समर्पण से समाज में एक मजबूत पहचान बनाई।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन बने सिंडिकेट सदस्य
विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिया गया सम्मान
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विकास मजूमदार सहित कई पंचायतों के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें घाटशिला, पावड़ा, धर्म बहाल, गोपालपुर, हेंडलजुरी, कालचीति, पूर्वी मौभंडार और पश्चिमी मौभंडार के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी ने स्व. भीम नामाता के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में पार्टी की ओर से सभी प्रतिनिधियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी प्रेरणा देता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण है।


























