खेरवाल सॉवता उत्थान क्लब के आयोजन में खिलाड़ियों का बढ़ाया गया उत्साह
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : खेरवाल सॉवता उत्थान क्लब (बालियाडीह) द्वारा आयोजित चौथे वर्ष के दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को बेनासोल में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर झामुमो मीडिया प्रभारी गौरांग माहली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : जनगणना 2027 : जिला अधिकारी ने स्वयं गणना कर नागरिकों को किया प्रेरित
आयोजन समिति को दी गई सफल आयोजन की शुभकामनाएं
गौरांग माहली ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और आयोजक समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर झामुमो नेता समीर मुर्मू, भीमसेन सोरेन, धानु मार्डी, नारायण माहली, सोमनाथ हांसदा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। आयोजन समिति की ओर से नकुल सोरेन, सुशांत सोरेन, प्रदीप सोरेन, सोमा कर्माकर, पोरेश सोरेन और धुनू सोरेन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।


























