भव्य तिरंगा यात्रा में युवाओं ने दिखाई राष्ट्रभक्ति, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
अमरप्रीत सिंह काले के कार्यालय से सैकड़ों युवा हुए शामिल, तिरंगा देश के गौरव और बलिदान का प्रतीक : काले
राष्ट्रभक्ति का अर्थ जिम्मेदारियों का निर्वहन भी है, सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को दी बधाई
तिरंगा यात्रा के माध्यम से दिया गया राष्ट्रीय एकता का संदेश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के गौरवशाली इतिहास, वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों के साथ पूरे उत्साह और जोश का प्रदर्शन किया। यात्रा के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महिलाओं के स्वास्थ्य और प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ टीम उर्विता ने मनाया सावन महोत्सव
तिरंगे के सम्मान में युवाओं ने दिखाई एकजुटता
भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले दिल्ली प्रवास पर होने के बावजूद युवाओं से लगातार जुड़े रहे और उन्हें मार्गदर्शन देते रहे। उनके कार्यालय से युवा नेता जुगुन पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। यात्रा में शामिल युवाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति का परिचय दिया और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पूरे मार्ग में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इसे भी पढ़ें : Potka : हल्दीपोखर में हर्षोल्लास से मना विश्व आदिवासी दिवस, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
जुगुन पांडेय के नेतृत्व में युवाओं ने बढ़ाया यात्रा का उत्साह
इस अवसर पर भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि तिरंगा केवल भारत की पहचान नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के गौरव, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रत्येक रंग और अशोक चक्र में राष्ट्र की गौरवशाली यात्रा तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष की कहानी समाहित है। आजादी हमें सहज रूप से प्राप्त नहीं हुई, बल्कि इसके लिए असंख्य वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को याद रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है।
इसे भी पढ़ें : Gua : आधी रात को गिरा विशाल आम का पेड़, चहारदीवारी तोड़ कार को किया क्षतिग्रस्त
स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश
अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल भावनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प भी है। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान, देश की एकता और अखंडता की रक्षा तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन युवाओं में राष्ट्र के प्रति गौरव, समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता नए भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर-आनंदपुर में धूमधाम से मना विश्व आदिवासी दिवस, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प
युवाओं में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना को मिला बल
श्री काले ने तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सभी राष्ट्रभक्त नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यात्रा में जुगुन पांडेय के नेतृत्व में प्रिंस सिंह, बिभाष मजुमदार, घनश्याम भिरभरिया, शेखर मुखी, सरबजीत सिंह टोबी, दीपक सिंह, सुमन कुमार, विवेक कामत, रंजीत कुमार, विक्रम सिंह, लख्खीकांत घोष, कार्तिक जुमानी सहित बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।
























