- मुखिया ने फीता काटकर किया शुभारंभ, पढ़ने की आदत अपनाने की अपील
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका प्रखंड के माटकु पंचायत भवन में बुधवार को ज्ञान केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुखिया ज्योत्स्ना हांसदा ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ज्ञान केंद्र में विभिन्न विषयों की उपयोगी किताबें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे ग्रामीण अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर पढ़ाई की आदत विकसित करें और ज्ञान अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ें।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा किनारे मिला विशाल बम सेना ने किया नष्ट, टली बड़ी अनहोनी
ग्रामीणों के बौद्धिक विकास के लिए पंचायत का सहयोग जारी रहेगा
मुखिया ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से ज्ञानी नहीं होता, बल्कि निरंतर सीखने से ही ज्ञान प्राप्त करता है। उन्होंने ग्रामीणों को सीखने की जिज्ञासा और लगन विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में पंचायत सचिव करना सोरेन, वार्ड सदस्य फुलो मुर्मू, स्वयंसेवक विमल मंडल, ठाकुर दास मुर्मू, लखन मुर्मू, अर्जुन दास, लक्ष्मी सरदार और विश्वनाथ महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया।























