उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव के नेतृत्व में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाकड़ी में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई।
इसे भी पढ़ें : Potka : विद्यार्थियों ने लिया तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प
नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा और करियर निर्माण पर दिया गया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, बाल विवाह के दुष्परिणाम, सड़क सुरक्षा और करियर निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। वक्ताओं ने छात्रों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने तथा शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में छात्रों ने जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।


























