तारा पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हरिवंश नगर में शनिवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला परामर्शदाता मौसमी चटर्जी एवं सोशल वर्कर कुंदन कुमार ने विद्यार्थियों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की जांच करने पहुंचे सीओ
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अरविन्द कुमार लाल ने तंबाकू को धीमा जहर बताते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल दिया। वहीं जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. राजीव लोचन महतो ने विद्यालयों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मौके पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तंबाकू मुक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।


























