- मोदी पार्क के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ऑटो में बैठी युवती को बनाया निशाना
- प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर बदमाश मौके से भागे
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित मोदी पार्क के पास शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवती से छिनतई का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार युवती साकची से धतकीडीह जाने के लिए ऑटो पर सवार हुई थी। इसी दौरान तीनों बदमाश संभवतः साकची से ही उसका पीछा कर रहे थे। मोदी पार्क के पास पहुंचते ही उन्होंने युवती के बैग को छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी के दौरान युवती ऑटो से गिरकर सड़क पर घसीटती चली गई, जिससे वह घायल हो गई। हालांकि युवती ने हिम्मत दिखाते हुए अपने बैग को नहीं छोड़ा, जिसके कारण बदमाश छिनतई में सफल नहीं हो सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में महिलाओं से अश्लील हरकत करते युवक को लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऑटो से गिरकर सड़क पर घसीटती गई युवती, बदमाश फरार
घटना को पास में मौजूद रीना कुमारी ने देखा और तुरंत शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद तीनों बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सिटी पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। प्रत्यक्षदर्शी रीना कुमारी ने बताया कि घायल युवती धतकीडीह की रहने वाली है और उसे इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।























