- श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने ग्रामीणों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के मानकी टोला गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 50 से 55 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान कई मरीजों में शुगर, फाइलेरिया, दाद-खाज और अन्य बीमारियों की पहचान हुई। कंपनी की ओर से सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर.आर. मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया और खांसी-जुकाम से बचाव के उपाय बताए।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में मातम: पुरी समुद्र में डूबा बीटेक छात्र अनिमेष साव
स्वास्थ्य जागरूकता और उपचार से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव
शिविर में डॉ. राजीव रंजन मिश्रा, कंपाउंडर मनीष कुमार और पदाधिकारी टुन्नू पांडे सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना था। ऐसे शिविरों के माध्यम से छोटी बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार संभव हो पाता है, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। यह पहल दर्शाती है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।






















