- सरकारी जमीन पर चारदीवारी निर्माण और घेराबंदी से क्षेत्र में तनाव
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सुंदरनगर थाना क्षेत्र के हितकू पंचायत (नरवा पहाड़) में सरकारी रास्ता अतिक्रमण कर घेरे जाने और भवन निर्माण को लेकर विरोध तेज हो गया है। इसके कारण पंचायत में दोनों पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है और हिंसक संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बुलु रानी सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। प्रशासन ने हितकु पंचायत के बाना डुगरी स्थित खाता संख्या 208, प्लॉट संख्या 1115 पर मापी कराई, जहां लोगों ने चारदीवारी निर्माण और घेराबंदी का विरोध जताया। जमीन के मालिक किरण सोरेन पति आशा राम सोरेन से प्रशासन ने भी सरकारी जमीन पर घेराबंदी रोकने की मांग की।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में 21 मार्च को 45वां दिशुम हादी बोंगा का आयोजन, 40 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना
सरकारी रास्ता अतिक्रमण मामले में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बढ़ा तनाव
सरकारी रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण कर चारदीवारी और घेराबंदी की प्रक्रिया से क्षेत्र का माहौल गर्मा गया है। स्थानीय लोगों में विरोध और चिंता की स्थिति है, वहीं प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है कि कब तक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। यदि विवाद समय पर न सुलझा, तो दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की भी आशंका जताई जा रही है। यह देखना बाकी है कि प्रशासन और स्थानीय लोग किस तरह से विवाद का समाधान निकालते हैं।





















