- भक्तों ने कारो नदी से जल लाकर विधि-विधान से की मां शैलपुत्री की पूजा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा क्षेत्र स्थित नुईया देशाउली सरना के पास कारो नदी से पवित्र जल लाकर श्रद्धालुओं ने पहाड़ी मां वन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कलश स्थापना की। गुवा से करीब 4 किलोमीटर दूर मनोहरपुर जाने वाले मुख्य मार्ग किनारे स्थित इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त जुटे। पंडित नागेंद्र पाठक ने मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान रोवाम, घाटकुरी, गंगदा, लिंपुगा, नुईया और गुवा क्षेत्र के लोगों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। पूजा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अनुष्ठान में भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : Muri : त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए मुरी में शांति समिति की बैठक
नवरात्रि की शुरुआत का प्रतीक है घटस्थापना, सुख-समृद्धि की कामना
पंडित नागेंद्र पाठक ने बताया कि मां दुर्गा की कलश स्थापना नवरात्रि के प्रथम दिन की जाती है, जो देवी के आगमन का प्रतीक मानी जाती है। उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान नकारात्मक ऊर्जा के नाश, आध्यात्मिक शुद्धि और घर-परिवार में सुख-समृद्धि लाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर सहायक पंडित नवी दत्त महापात्रो, उपाध्यक्ष साधु चरण सिद्धू, अध्यक्ष गंगा सिद्धू, उपाध्यक्ष रेणु सिंह, सचिन झरनी दास, जोगी गोप समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

























