- सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर छापेमारी, पांच मोटरसाइकिल बरामद
- सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का मामला
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह लुपुंग टोला इजिमेल चौक सरजामदा निवासी राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार, हलुदबनी निवासी सोनू नायक उर्फ कटारी और लुपुंग टोली निवासी अतुल मुंडू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चार हीरो होंडा स्पलेंडर और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें : Gua : ईद पर गरीब बच्चों के बीच कपड़ा वितरण, गुवा में दिखी मानवता
पुलिस कार्रवाई में चोरी की पांच बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार, गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के पास हाल ही में मोटरसाइकिल चोरी की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी की सभी पांच गाड़ियों के नंबर प्लेट बदल दिए गए थे, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।






















