- कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान स्थित शाखा मैदान में रविवार को ‘समस्त हिंदू समाज’ के बैनर तले विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भव्य कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्साह और जयकारों से गूंज उठा। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे आयोजन स्थल जनसैलाब में तब्दील हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देना था।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में 5 केंद्रों पर ‘ओल चिकी’ परीक्षा सम्पन्न, 322 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संगठन को बताया कलियुग की सबसे बड़ी शक्ति
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. देवाचार्य महाराज ने अपने संबोधन में ‘सांघे शक्ति कलियुगे’ का उद्घोष करते हुए संगठन की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सुरक्षित और सशक्त रहने के लिए समाज का एकजुट होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने वैदिक सनातन धर्म को भारतीय राष्ट्र की पहचान बताते हुए विश्व स्तर पर बढ़ती कृष्ण भक्ति का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के अंत में हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।























