संगठन विस्तार पर जोर, ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी जदयू
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : जनता दल यूनाइटेड की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक बुधवार को घाटशिला स्थित रेन बसेरा ढाबा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव वीरसिंह देवगाम ने की। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, प्रखंड स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन विस्तार के तहत पार्टी नेतृत्व ने स्वरित राज शुक्ला को घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष तथा पप्पू सिंह को मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। नवमनोनीत अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : चित्रेश्वर मंदिर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर का तार जलने से दो दिनों से ब्लैकआउट, ग्रामीण परेशान
जदयू ने संगठन विस्तार के तहत नए प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा की
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे आम जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं तथा स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाएं। बैठक में मुख्य रूप से अजय कुमार, नीरज सिंह, हीरालाल प्रमाणिक, उपेन्द्र कुमार सिंह, सागर दीप मलला, अजय भगत और प्रतीक उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
























