महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया गया नमन, लोगों ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प
फूल जोहार के संदेश के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला के फूलपाल क्रॉसिंग में सोमवार को सिद्धू-कान्हू शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू-कान्हू, फूलो-झानो, चाँद और भैरव को याद करते हुए उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने पूजा-अर्चना कर उनके बलिदान को नमन किया तथा उनके संघर्ष और त्याग को स्मरण किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इन वीर सपूतों ने अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष कर समाज को आत्मसम्मान और अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी थी।
इसे भी पढ़ें : Dhalbhumgarh : कोकपाड़ा की बेटी निवेदिता पाणिग्रही ने रचा इतिहास, बीपीएससी में 136वीं रैंक हासिल कर बनीं जिला शिक्षा पदाधिकारी
शहीदों के आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सिद्धू-कान्हू के बताए मार्ग पर चलने तथा न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्ष आज भी समाज को जागरूक और संगठित रहने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर अखरुद्दीन, शालू राम, बुलेट, प्रकाश मुर्मू, भेरू राम, कमल दास सहित फूलपाल क्रॉसिंग एवं आसपास के गांवों के अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी झारखंडवासियों को “फूल जोहार” का संदेश देकर किया गया।


























