- चिकन पॉइंट और सैलून बने चोरों का निशाना
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर के पास चोरों ने बीती रात दो दुकानों का ताला तोड़कर नकद और सामान चोरी कर लिया। चोरों ने चिकन पॉइंट दुकान से करीब 8 से 10 हजार रुपये नकद और कुछ सामान ले लिया, वहीं बगल की सैलून से भी कैश गायब कर दिया। दुकानदारों ने बताया कि चोर इलाके की रेकी पहले ही कर चुके थे और पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया। चिकन पॉइंट संचालक ने बताया कि उनकी दुकान में यह दूसरी बार चोरी हुई है, जबकि सैलून मालिक ने कहा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुंदरनगर में चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार
पुलिस जांच में जुटी, स्थानीयों ने मांगी कड़ी कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही है। वहीं, इलाके के लोगों और दुकानदारों में आक्रोश का माहौल है। उनका कहना है कि पिछले कुछ महीनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस सख्ती नहीं बरतेगी तो क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहेगा।
























