- चेशायर होम में बिताए सुकून के पल, दिव्यांगों संग किया नृत्य
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सुंदरनगर स्थित आर.पी. पटेल चेशायर होम में रीजनल सीआरपीएफ वेलफेयर एसोसिएशन ग्रुप केंद्र द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआईजी रमेश कुमार ने दिव्यांग बच्चों और असहाय महिलाओं के बीच पहुंचकर उन्हें खुशियां बांटीं। कार्यक्रम में उन्होंने दिव्यांग बच्चों के साथ गीत-संगीत का आनंद लिया और उनके संग नृत्य कर सुकून के पल बिताए। परिवार और समाज से कटे इन बच्चों और महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लाना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : जिला कारागार में जेल अदालत, विधिक जागरूकता एवं चिकित्सा जांच शिविर का सफल आयोजन
दिव्यांगों के साथ नृत्य कर भावुक हुए डीआईजी रमेश कुमार
इस कार्यक्रम के दौरान डीआईजी रमेश कुमार और उनकी टीम ने दिव्यांग बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की और जरूरत के अनुसार मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। साथ ही चेशायर होम को आवश्यक खाद्य सामग्री सौंपकर संस्थान के प्रयासों को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने इन बच्चों को सोचने और समझने की क्षमता दी है, लेकिन शारीरिक अस्वस्थता उन्हें आगे बढ़ने से रोक देती है। ऐसे में समाज का दायित्व है कि उन्हें अपनाकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाए।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री उपयोग का आरोप
चेशायर होम को समर्पित की गई खाद्य सामग्री
कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. उर्मिला गौरी ने भी स्वास्थ्य जांच में सक्रिय भूमिका निभाई और मुफ्त दवाइयां बांटीं। इस मौके पर क्षेत्रीय कावा प्रमुख रेनु सिंह, कावा उपप्रमुख सविता जायसवाल, द्वितीय कमान अधिकारी नीरज कुमार, पवन कुमार, जफर आलम और मकसद आलम सहित बड़ी संख्या में जवान उपस्थित थे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि दिव्यांग और असहाय लोगों को भी परिवार का हिस्सा समझा जाए और उनके बीच जाकर उनके दर्द को साझा किया जाए।
























