जेबी लाइव, रिपोर्टर
आज 14 अक्टूबर घाटशिला प्रखंड के धर्मबहाल पंचायत स्थित माटी कला केंद्र में बूथ कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन विशेष रूप से उपस्थित हुए और पंचायत क्षेत्र के 8 बूथ सूची कमेटियों का निरीक्षण किया।
बैठक में सोरेन ने कहा कि जिन बूथ कमेटियों में सदस्यों की संख्या कम है, उनमें कम से कम 40 नए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ताकि संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मज़बूत बनाया जा सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले दिनों में धर्मबहाल पंचायत के प्रत्येक बूथ कमेटी के साथ ग्रामीणों से मुलाकात कर संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जिस भी पंचायत में सोमेश चंद्र सोरेन का कार्यक्रम आयोजित होगा, उसकी जानकारी पंचायत कमेटी को पूर्व में दी जाए ताकि बेहतर समन्वय हो सके।
कार्यक्रम में कई पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इनमें प्रमुख रूप से कालीपोदो गोराई, काजल डॉन, गोपाल कोइरी, अमित राय, मुखिया बनाव मुर्मू, प्रधान मुकेश मुर्मू, नीलीमा धावडिया, मोना दास, सुनीता दलाई, रितु कालिंदी, फरीदा, ऊषा रानी टुडू, भानु दलाई, बापी नमाता, अनिल, संदीप, मदन दलाई, अजय राज, प्रकाश राय, पप्पू सिंह, प्रकाश, पंचायत अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पंचायत सचिव राजा सिंह, पंचायत कोषाध्यक्ष भानु दलाई समेत कई ग्रामीण शामिल हुए।
























