- कटहलमोड़ के पास वारदात, बाजार में दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच
जेबी लाइव, रिपोर्टर
राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जहां कटहलमोड़ के पास बुधवार दोपहर एक सीमेंट कारोबारी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए और मौके पर पहुंचते ही बिना कुछ कहे कारोबारी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस हमले में कारोबारी को आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगी हैं। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सारंडा में नक्सलियों की दहशत फिर लौटी : लैंडमाइन विस्फोट से सड़क उड़ी, ग्रामीण दहशत में
पुलिस ने इलाके को घेरा, कारोबारी रंजिश की आशंका, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनकी संभावित फरारी के रास्तों का सुराग मिल सके। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह हमला कारोबारी रंजिश या पुराने विवाद का परिणाम हो सकता है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
























