- टिनप्लेट सब्जी मार्केट के पास से दबोचा गया तस्कर, 35 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गोलमुरी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोलमुरी नेहरू कॉलोनी स्लैग रोड निवासी 24 वर्षीय राजा भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 35 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 1.85 ग्राम), 1550 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टिनप्लेट सब्जी मार्केट क्षेत्र में नशे की बिक्री हो रही है, जिसके बाद छापामारी की गई।
इसे भी पढ़ें : Ranchi : सीमेंट कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने मारी आधा दर्जन गोलियां
पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी, पीछा कर दबोचा, पूछताछ जारी
डीएसपी सुनील कुमार चौधरी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने ब्राउन शुगर बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किस सप्लाई चेन से जुड़ा हुआ है और किन-किन लोगों के संपर्क में था। नशा कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
























