- महावीर मंदिर के पास कुदरी रोड का रहने वाला गुलाम हुसैन उर्फ राहुल 24 घंटे से लापता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
कदमा थाना क्षेत्र के कुदरी रोड से 13 वर्षीय बालक गुलाम हुसैन उर्फ राहुल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों के अनुसार, बीते 14 अक्टूबर की दोपहर लगभग 2 बजे वह घर से 20 रुपये लेकर पास की दुकान से सामान लाने निकला था, लेकिन इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने राहुल की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम तक खोजबीन के बाद परिवार ने कदमा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लायर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, तलाश जारी, परिवार ने जनता से की मदद की अपील
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल की लंबाई करीब 3 फीट है और लापता होने के समय वह हरे रंग की टी-शर्ट और पैंट पहने हुए था। बच्चे के गायब होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। कदमा पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी ने बच्चे को कहीं देखा हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो तो 6201627669 या 8235520103 पर संपर्क करें।
























