Share

Jamshedpur : धीमी योजनाओं पर भड़के विधायक सरयू राय, बोले—अब अधिकारियों पर बनाया जाएगा कड़ा दबाव

सरयू राय.
  • जनसुविधाओं में लापरवाही, प्रशासनिक स्वीकृति में देरी और नगर निगम की निष्क्रियता पर जमकर बरसे जमशेदपुर पश्चिम के विधायक

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने क्षेत्र में योजनाओं के बेहद धीमे कार्यान्वयन और प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम के एक वर्ष पूर्ण होने पर बिष्टुपुर स्थित अपने आवास/कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब जनसुविधाओं को बहाल करने के लिए अधिकारियों पर “जबरदस्त दबाव” बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में कुछ काम अवश्य हुए हैं, लेकिन हर काम के लिए प्रशासन से सहयोग लेना मुश्किल भरा रहा। कदमा के कन्वेंशन सेंटर का मामला जनवरी से लंबित है। डीएम लाइब्रेरी का भवन पूरी तरह तैयार है, लेकिन लाइब्रेरी फिर भी शुरू नहीं हो सकी। राय ने कहा कि बालीगुमा की पानी की टंकी तक आज तक पानी नहीं पहुंचा, जबकि यह कार्य बहुत पहले पूरा हो जाना चाहिए था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम में अपराध और अव्यवस्था से बीता पूरा वर्ष : विकास सिंह ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

जमशेदपुर पश्चिम में अधूरी योजनाओं का बढ़ता अंबार

सरयू राय ने कहा कि कई महत्वपूर्ण योजनाएं केवल प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में रुकी हुई हैं। उन्होंने देशबंधु लाइन क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि कुछ महीनों पूर्व पूरा इलाका पानी में डूबा था, जिसके बाद उन्होंने राहत और विकास से जुड़ी कई योजनाएं प्रस्तावित कीं। बजट उपलब्ध था, योजनाएं उचित थीं, फिर भी प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिली। तीन बार सचिव से बात करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सड़क और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को बहाल करना प्रशासन और नगर निगम की सीधी जिम्मेदारी है, कार्यकर्ताओं का नहीं। स्ट्रीट लाइट खराब होने पर महीनों तक कोई कार्रवाई न होना पूरी व्यवस्था की नाकामी को दर्शाता है। राय ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नागरिक सुविधा मद का पैसा केवल नागरिक सुविधाओं पर ही खर्च होना चाहिए, किसी अन्य जगह नहीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजाद नगर में देर रात चोरी, वकार अनवर के घर से चार लाख के सोने के गहने गायब

प्रशासनिक स्वीकृति में देरीक्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी बाधा

सामुदायिक भवनों के संचालन पर भी सरयू राय ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई सामुदायिक भवन मांगलिक कार्यक्रमों के लिए बने हैं, लेकिन इन्हें कई लोगों ने व्यवसाय का माध्यम बना लिया है, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं कई शिलान्यास करते हैं, पर ठेकेदार एक सप्ताह काम करके गायब हो जाते हैं। दूसरी ओर, जेएनएसी लगातार वैध-अवैध निर्माणों में नोटिस जारी करने में लगा है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राय ने कहा कि नगर निगम और जेएनएसी अपने मूल काम—सड़क, पानी, सफाई और रोशनी—पर ध्यान दें। उन्होंने आश्चर्य जताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का कोई स्थायी दफ्तर नहीं है, कई किराए के मकानों से संचालित हो रहे हैं, और अल्पवेतनभोगियों को समय पर वेतन भी नहीं मिलता।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : कुख्यात अपराधी मदन शर्मा साथी संग अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

सामुदायिक भवनों और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर प्रश्न

विधायक ने पुलिस व्यवस्था पर भी गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि शिकायतें बताती हैं कि अब थानेदार स्वयं वसूली करने लगे हैं, पहले किसी एजेंट के माध्यम से होती थी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में वह अपनी पूरी टीम के साथ इस मुद्दे को अलग से देखेंगे। राय ने यह भी कहा कि मानगो और जमशेदपुर के लिए मिलने वाली धनराशि पर्याप्त है या नहीं, इसका मूल्यांकन प्रशासन करे। यदि कम होगी तो वे सरकार से और राशि की मांग करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले एक साल में शासन, प्रशासन, जेएनएसी और मानगो नगर निगम उनकी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं और इस वर्ष वह सार्वजनिक दबाव बनाकर कार्य कराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

इसे भी पढ़ें : Jagnathpur : जगन्नाथपुर में 45 जंगली हाथियों का आतंक, दर्जनों गांवों में दहशत का माहौल

जमशेदपुर पश्चिम में पुलिस व्यवस्था पर विधायक की गंभीर टिप्पणी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरयू राय ने बताया कि बीते एक वर्ष में 40 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन कराया गया। इसमें विधायक निधि से 7,16,65,116 रुपये, नगर विकास विभाग से 19,16,41,543 रुपये, पथ निर्माण विभाग से 10,69,19,200 रुपये, ग्रामीण विकास विभाग से 1,01,00,000 रुपये और ज्रेडा से 2,07,52,000 रुपये की योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं जनता को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हैं, लेकिन प्रशासनिक देरी और कार्यान्वयन की सुस्ती के कारण कई परियोजनाएं अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में इन सभी योजनाओं को समय पर पूरा कराना प्राथमिकता होगी।

Gua : गुवा में उरांव समाज ने धूमधाम से मनाया सरहुल पर्व

प्रकृति पूजा कर खुशहाली और समृद्धि की मांगी गई कामना सरहुल पर्व ने दिया प्रकृति और संस्कृति से जुड़ने का

  • प्रकृति पूजा कर खुशहाली और समृद्धि की मांगी गई कामना
  • सरहुल पर्व ने दिया प्रकृति और संस्कृति से जुड़ने का संदेश

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा के हिरजी हटिंगा स्थित सरना स्थल पर उरांव समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरहुल पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पाहन गोकुल बरुवा और शंकर टोप्पो ने विधि-विधान से धरती, जल और जंगल की पूजा-अर्चना की। समाज के लोगों ने देवी-देवताओं से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सरहुल को उरांव समाज का नया साल भी माना जाता है, जिसे चैत्र नवरात्रि के महीने में मनाया जाता है। इस दौरान पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पर्व की शोभा बढ़ाई। पुरुषों ने कानों में फूल सजाए, जबकि महिलाओं ने भी फूलों से खुद को सजाया और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी साझा की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक संग तीन अपराधी गिरफ्तार

पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों से सजा सरहुल पर्व

इस अवसर पर पारंपरिक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें लोग घर-घर जाकर झंडा लगाते हुए शुभकामनाएं देते नजर आए। पंचायत सदस्य भादो टोप्पो ने बताया कि सरहुल झारखंड की जनजातियों का प्रमुख प्रकृति पर्व है, जो साल वृक्षों में नए फूल आने पर मनाया जाता है। यह पर्व धरती और सूर्य के मिलन, प्रकृति के प्रति आभार और कृषि कार्य की शुरुआत का प्रतीक है। कार्यक्रम में चुन्नू टोप्पो, अजय लकड़ा, संजय टोप्पो, राजेश मिंज, रोहित लकड़ा, साबित्रा लकड़ा, लालीन टोप्पो और धनमित मिंज सहित कई लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक संग तीन अपराधी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर छापेमारी, पांच मोटरसाइकिल बरामद सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का मामला जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर

  • सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर छापेमारी, पांच मोटरसाइकिल बरामद
  • सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का मामला

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : गोलमुरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह लुपुंग टोला इजिमेल चौक सरजामदा निवासी राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार, हलुदबनी निवासी सोनू नायक उर्फ कटारी और लुपुंग टोली निवासी अतुल मुंडू शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चार हीरो होंडा स्पलेंडर और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : ईद पर गरीब बच्चों के बीच कपड़ा वितरण, गुवा में दिखी मानवता

पुलिस कार्रवाई में चोरी की पांच बाइक बरामद

पुलिस के अनुसार, गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के पास हाल ही में मोटरसाइकिल चोरी की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि चोरी की सभी पांच गाड़ियों के नंबर प्लेट बदल दिए गए थे, ताकि पहचान छिपाई जा सके। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Gua : ईद पर गरीब बच्चों के बीच कपड़ा वितरण, गुवा में दिखी मानवता

एमडी सलीम कुरैशी की पहल से बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान समाजसेवी पहल से मजबूत हुआ भाईचारा और सौहार्द

  • एमडी सलीम कुरैशी की पहल से बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान
  • समाजसेवी पहल से मजबूत हुआ भाईचारा और सौहार्द

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा क्षेत्र में ईद के पावन अवसर पर समाजसेवी एमडी सलीम कुरैशी द्वारा गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष यह आयोजन गुवा के नूईया क्षेत्र में हुआ, जहां बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नए कपड़े वितरित किए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ईद जैसे खुशी के त्योहार पर इस पहल ने पूरे इलाके में सकारात्मक संदेश दिया और लोगों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे को और मजबूत किया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सड़क हादसे में महिला की मौत, बहरागोड़ा के गांव में पसरा मातम

नए कपड़े पाकर बच्चों में दिखा उत्साह और खुशी

कार्यक्रम के दौरान एमडी सलीम कुरैशी ने कहा कि ईद का असली मतलब खुशियां बांटना और जरूरतमंदों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि वे कई वर्षों से इस तरह का आयोजन करते आ रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी ने इस नेक कार्य के लिए आयोजक को धन्यवाद दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा, जहां हर कोई ईद की खुशियों में शामिल नजर आया।

Gua : गुवा में ईद पर लच्छा और शरबत वितरण, भाईचारे की मिसाल

मोहम्मद राजा की पहल से लोगों ने मिलकर मनाई ईद की खुशियां समाज में एकता बढ़ाने का संदेश, लोगों ने

  • मोहम्मद राजा की पहल से लोगों ने मिलकर मनाई ईद की खुशियां
  • समाज में एकता बढ़ाने का संदेश, लोगों ने की सराहना

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा में ईद के मौके पर आपसी प्रेम और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। ईद की खुशियों को साझा करने के उद्देश्य से मोहम्मद राजा की ओर से लच्छा और “मोहब्बत का शरबत” का वितरण किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी ने एक साथ मिलकर इस पहल का आनंद लिया और ईद की मिठास को महसूस किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और खुशी के इस मौके को यादगार बनाया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सड़क हादसे में महिला की मौत, बहरागोड़ा के गांव में पसरा मातम

ईद पर बांटी गई खुशियां, हर चेहरे पर दिखी मुस्कान

मोहम्मद राजा ने इस मौके पर कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने का दिन है। उन्होंने बताया कि इस छोटे से आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा और बच्चों में खासा जोश देखने को मिला। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। ईद के इस पावन अवसर पर गुवा में एकता, प्रेम और सद्भाव का सुंदर संदेश देखने को मिला।

Baharagoda : सड़क हादसे में महिला की मौत, बहरागोड़ा के गांव में पसरा मातम

एनएच-49 पर कार की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम गांव में शोक की लहर, परिजनों

  • एनएच-49 पर कार की टक्कर से घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • गांव में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गम्हरिया चौक के समीप एनएच-49 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में काठुलिया (कैमी) गांव की रहने वाली चिंतामणि नायेक (चित्रा) की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह अपने बड़े बेटे स्वपन नायक के साथ बाइक से ओडिशा जा रही थीं। परिवार में छोटे बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी और उसी सिलसिले में वे लड़की देखने जा रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया चौक के पास एक तेज रफ्तार मारुति बलेनो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चिंतामणि नायेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : ईद के दिन कपाली में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला

शादी की खुशियां मातम में बदली, हादसे ने तोड़े सपने

घटना के बाद उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए ओडिशा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। इस दुखद खबर के गांव पहुंचते ही काठुलिया (कैमी) गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सन्नाटा और दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के प्रति सख्त कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Seraikela : ईद के दिन कपाली में चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला

आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घायल की हालत नाजुक आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

  • आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घायल की हालत नाजुक
  • आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। दोपहर के समय आपसी विवाद को लेकर रमजान नामक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि रमजान, जो पेशे से पेरिस पुट्ठी का काम करता है, का किसी बात को लेकर एक अन्य युवक से विवाद हो गया था। देखते ही देखते यह मामूली कहासुनी उग्र हो गई और आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के बाद रमजान लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, भाईचारे का दिया संदेश

मामूली विवाद बना हिंसा की वजह, इलाके में दहशत

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल रमजान को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, जबकि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। ईद जैसे पावन पर्व के दिन हुई इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top