- ट्रैफिक बदलाव, चरणबद्ध निर्माण और दुकानदारों–विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहमति बनी
- राय के फोन के बाद मिली 65 करोड़ की स्वीकृति, निर्माण में आएगी तेजी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मानगो फ्लाईओवर निर्माण को लेकर पिछले दो दिनों से जारी गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है। गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें फ्लाईओवर रैंप निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी एसडीओ चरणजीत सिंह, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, उपनगर आयुक्त कृष्णा कुमार, मानगो ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरियाउध करमाली, डीआरए कंपनी के परियोजना प्रबंधक और स्थानीय प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह मस्तान शामिल थे। बैठक में यह तय हुआ कि मानगो चौक से पायल सिनेमा की ओर बनने वाले रैंप का काम एक महीने के भीतर पूरा किया जाएगा और 14 निर्धारित खंभों में से एक बार में सिर्फ तीन खंभों का निर्माण होगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भुइयाडीह अतिक्रमण मामले पर आजसू का निशाना—टाटा स्टील और जेएनएससी पर लगाया गरीबों को उजाड़ने का आरोप
खंभों का काम चरणबद्ध, एक महीने में पूरी होगी रैंप संरचना
निर्णय के अनुसार दो खंभों के बीच सड़क पार करने के लिए पर्याप्त स्थान छोड़ा जाएगा, ताकि दुकानदारों और राहगीरों को कम से कम परेशानी हो। फ्लाईओवर निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में भी आवश्यक परिवर्तन किए जाएंगे। बड़ी हनुमान मंदिर से मानगो पुल तक सुबह 6 से 9 बजे ट्रैफिक पूरी तरह खुला रहेगा, जबकि दिन भर मानगो पुल से बड़ा हनुमान मंदिर की ओर आने वाली लेन खुली रहेगी। पायल सिनेमा से मानगो चौक की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा लगातार खुला रहेगा, जहां से सिर्फ छोटे वाहन—टेंपो, दोपहिया और छोटी कार—आ-जा सकेंगे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसएसपी पियुष पांडेय की क्राइम मीटिंग : ड्रग्स तस्करों और वारंटियों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश
कम से कम दिक्कत हो इसके लिए ट्रैफिक रूट में सूझबूझपूर्ण बदलाव
सरयू राय ने बताया कि बड़ा हनुमान मंदिर से मानगो चौक की तरफ आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। हल्के वाहनों को दाईगुट्टू होकर भेजा जाएगा, जबकि बड़ी कारों को 15 नंबर से नेशनल हाईवे या चेपा पुल से ओल्ड पुरुलिया रोड की ओर रूट किया जाएगा। यह व्यवस्था एक सप्ताह तक ट्रायल आधार पर लागू की जाएगी। इसके बाद स्थिति की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानदारों के व्यवसाय और स्कूली विद्यार्थियों की आवाजाही में किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भुइयांडीह अतिक्रमण हटाने पर बवाल : टूटे 60 मकान, दुलाल भुइयां के नेतृत्व में सड़क जाम
स्कूली बच्चों और दुकानदारों की सुविधा पर विशेष जोर
बैठक में यह सुझाव भी सामने आया कि डिमना चौक से मानगो चौक तक के मार्ग में पूरे दिन ‘नो-इंट्री’ लागू किया जाए, क्योंकि वर्तमान व्यवस्था में ट्रैफिक दो बार खुलने से बड़े जाम की स्थिति बनती है। सरयू राय जल्द ही इस प्रस्ताव पर उपायुक्त से बातचीत करेंगे। बैठक में आशुतोष राय, नीरज सिंह, पप्पू सिंह, पप्पू सूर्यवंशी, संतोष भगत, टुनटुन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सहमति जताई कि निर्माण कार्य दुकानदारों और आम जनता को कम से कम प्रभावित करते हुए आगे बढ़ाया जाए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो–पारडीह रोड फ्लाईओवर निर्माण फिर शुरू, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू
डिमना–मानगो मार्ग पर पूरे दिन नो-इंट्री का सुझाव, जल्द होगा निर्णय
बैठक के दौरान सरयू राय ने इस बात पर नाराजगी जताई कि फ्लाईओवर निर्माण एक छोटी सी तकनीकी समस्या के कारण 14 महीने से अटका हुआ था। टाटा स्टील की बिजली की लाइन और जुस्को की पानी की पाइपलाइन को शिफ्ट करने के लिए 65 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार हुआ था, लेकिन फाइल स्वीकृति के लिए अटकी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को जब उन्हें जानकारी मिली कि इस देरी से फ्लाईओवर निर्माण एक साल और पीछे जा सकता है, तो उन्होंने तत्काल चाईबासा के अधीक्षण अभियंता को फोन कर निर्देश दिया। उसी दिन योजना को स्वीकृति मिल गई, जिससे अब फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ सकेगा।
























