- पूर्व विधायक के आग्रह पर CM की त्वरित कार्रवाई, पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त को दिए आवश्यक निर्देश
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीसी पूर्वी सिंहभूम ने शुरू की कार्रवाई
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर उठाए गए एक मानवीय मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लिया है। कुणाल षाडंगी ने अपने ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा निवासी मो. शमीम अहमद, जो मॉरीशस की JK Ramke Co. Limited में कार्यरत थे, की दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। शमीम अहमद Medi Six Clinic Limited में उपचाररत थे और परिजनों को उनकी मृत्यु की सूचना मिली थी। षाडंगी ने मुख्यमंत्री से मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भुईयांडीह अतिक्रमण हटाने के बाद विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, प्रशासन पर जताई नाराज़गी
विदेशी धरती पर असामयिक निधन के बाद परिजनों की बढ़ी चिंता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संवेदनशील मामले पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त (DC) को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने डीसी को मृतक के परिजनों को उचित सहायता प्रदान करने, सभी आवश्यक औपचारिकताएँ शीघ्रता से पूरी करने और मॉरीशस से पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सरकार की इस संवेदनशीलता और तत्परता से मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में यह उम्मीद जगी है कि उन्हें पार्थिव शरीर शीघ्र प्राप्त हो जाएगा, जिससे उन्होंने काफी राहत महसूस की है।
























