- नए सत्र 2026 से 120 विद्यार्थियों का होगा नामांकन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका स्थित विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता को प्लस टू का मान्यता मिलने के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के प्रिंसिपल सलीम आज़ाद अंसारी और प्रबंधन समिति के सचिव सुब्रत दे उर्फ बबलू दे ने बताया कि लंबे समय से प्रतीक्षित यह उपलब्धि अब पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य और सपने के साथ 1994 में मात्र 11 बच्चों के साथ विद्यालय की शुरुआत की गई थी, वह आज 1200 विद्यार्थियों तक पहुंच चुका है और प्लस टू की मान्यता मिलने से यह शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : परदेसी पाड़ा में अतिक्रमण विवाद गहराया, मस्जिद निर्माण पर स्थानीयों ने उठाए सवाल
विद्यालय के विद्यार्थियों को नामांकन में मिलेगी प्राथमिकता
प्रिंसिपल ने बताया कि नए सत्र 2026 से प्लस टू में 120 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया जाएगा, जिसमें विद्यालय के वर्तमान बच्चों को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार भी उतने ही आवश्यक हैं, और स्कूल का उद्देश्य संस्कारयुक्त, जिम्मेदार और उत्कृष्ट नागरिक तैयार करना है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष शक्तिपदा रजक, समाजसेवी किशन गुप्ता, कृष्णा गोप, सोमेन मंडल, अनिरुद्ध गोप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
























