- इन्फ्लुएंसर कम्युनिटी और डीलरों के लिए डिज़िटल प्लेटफ़ॉर्म से जुड़े नए अवसर
- ऐप से मिलेगा रीयल-टाइम सपोर्ट और रिवॉर्ड
जेबी लाइव, रिपोर्टर
न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने हाल ही में न्युवोको ज़ीरो एम उन्नति ऐप लॉन्च किया। यह ऐप विशेष रूप से इन्फ्लुएंसर कम्युनिटी के लिए तैयार किया गया है, जिसमें कॉन्ट्रैक्टर, वॉटरप्रूफिंग एप्लीकेटर, टाइल एप्लीकेटर, राजमिस्त्री और पेंटर शामिल हैं। ऐप के माध्यम से ये प्रोफेशनल प्रोडक्ट को अपनाने, कस्टमर एक्सपीरियंस बढ़ाने और कंपनी की ग्रोथ में योगदान देने के लिए पूरी जानकारी और सपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, डीलर, रिटेलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी अपने-अपने प्रोफाइल के जरिए इस ऐप का लाभ उठा सकते हैं। ऐप में रिवॉर्ड रिडीमेशन, इंसेंटिव और परफॉर्मेंस की रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधायक संजीव सरदार ने गरीब परिवार का टीएमएच बकाया बिल माफ करा शव कराया मुक्त
डिजिटल प्लेटफॉर्म से इन्फ्लुएंसर और डीलरों को मिलेगा सीधा सपोर्ट
कंपनी के मार्केटिंग हेड (इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस) चिराग शाह ने कहा कि इन्फ्लुएंसर न्युवोको की सफलता का अहम हिस्सा हैं। यह ऐप उन्हें नॉलेज, ट्रांसपेरेंसी और रियल-टाइम सपोर्ट प्रदान करके मजबूत बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐप में प्रोडक्ट की जानकारी, ऑफर, प्रोग्राम और नए प्रोडक्ट लॉन्च के अपडेट के साथ डायरेक्ट हेल्पलाइन और कॉल सेंटर सपोर्ट भी उपलब्ध है। शाह ने कहा कि इस प्लेटफ़ॉर्म के जरिए सहभागिता और एंगेजमेंट को बढ़ाया जा रहा है और एक कनेक्टेड इकोसिस्टम तैयार किया गया है, जो न्युवोको के इनोवेशन और कस्टमर सेंट्रिसिटी के समर्पण को दर्शाता है।
























