Share

Jamshedpur : सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

  • जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं पर सौंपे कई प्रस्ताव
  • एनएच-33, एनएच-220 के विस्तार सहित कई जर्जर सड़कों व पुल निर्माण की मांग
  • बहरागोड़ाघाटशिला में अंडरपास हेतु सांसद ने जताई गंभीर चिंता
  • गडकरी ने दिए DPR तैयार करने के निर्देश, परियोजनाओं में आएगी तेजी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और क्षेत्र में सड़क निर्माण व विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे। सांसद ने सर्वप्रथम एनएच-33 के समीप पारडीह काली मंदिर से पटमदा, काटिन, बंधवान, झिलमिली होकर बांकुड़ा तक नई सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग टाटा स्टील (जमशेदपुर) और दुर्गापुर स्टील सिटी के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और परिवहन व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पाइपलाइन कार्य 2 दिनों में शुरू नहीं हुआ तो नगर पालिका में धरना देगी भाजपा, जुगसलाई में पेयजल संकट गहराया

एनएच-33 के पास नए मार्ग प्रस्ताव से बढ़ेगी औद्योगिक कनेक्टिविटी

सांसद महतो ने एनएच-220 चाईबासा–हाता मार्ग को ओडिशा के बंबई चौक तक विस्तारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जादूगोड़ा, मुसाबनी और गुड़ाबांदा जैसे क्षेत्रों में खनन व औद्योगिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, ऐसे में सड़कों के विस्तार से झारखंड और ओडिशा के बीच परिवहन नेटवर्क और भी मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान मार्ग हाता तक विकसित है, लेकिन आवागमन की बढ़ती जरूरतें उसके विस्तार को अनिवार्य बनाती हैं। उन्होंने एनएच-18 से भी इस मार्ग को जोड़ने का प्रस्ताव रखा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विश्व दिव्यांगता दिवस पर समाहरणालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी हुए शामिल

एनएच-220 विस्तार से झारखंड-ओडिशा परिवहन को नई दिशा

सांसद ने सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले की कई जर्जर सड़कों व पुलों के निर्माण का भी प्रस्ताव दिया। इनमें एनएच-6 कालियाडिंगा से चित्रेश्वर, रांगुनिया, कुम्हारडुबी होते हुए जगन्नाथपुर (पश्चिम बंगाल सीमा) तक सड़क निर्माण, महेशपुर–ज्योति पहाड़ी–जामबनी–आंगारपाड़ा होते हुए पहाड़पुर (ओडिशा सीमा) तक मार्ग निर्माण, बेलटांड चौक से लछीपुर–मुकुरुडीह (बंगाल सीमा) तक सड़क निर्माण शामिल है। इसके अलावा बामडोल घाट पर सुवर्णरेखा नदी पर पुल निर्माण और धालभूमगढ़–नरसिंहगढ़ रेलवे फाटक से मुसाबनी–डुमरिया मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण को भी आवश्यक बताया गया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : 500 दिव्यांगों के बीच हरे लाल महतो ने किया कंबल वितरण, कुकडू में दिव्यांग दिवस पर वार्षिक सम्मेलन संपन्न

CRIF फंड से जिले की जर्जर सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव सौंपा गया

सांसद महतो ने क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों का मुद्दा भी गंभीरता से उठाया। उन्होंने घाटशिला के फुलडुंगरी इलाके में अंडरपास निर्माण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि अत्यधिक ट्रैफिक और भीड़भाड़ के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए निविदा होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हो सका, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। इसी प्रकार बहरागोड़ा के PWD चौक पर भी ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण की मांग की गई, जहां सड़क पार करते समय कई लोगों की जान जा चुकी है। सांसद ने कहा कि एनएच-6 के खान्दामौदा क्षेत्र में भी स्कूल–कॉलेज होने के कारण छात्र-छात्राओं को सड़क पार करने में भारी कठिनाइयाँ होती हैं, ऐसे में अंडरपास या ओवरब्रिज निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : उपायुक्त ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंताघाटशिला और बहरागोड़ा में अंडरपास की मांग तेज

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद महतो के सभी प्रस्तावों पर सहमति जताई और संबंधित अधिकारियों को विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कालियाडिंगा चौक, फुलडुंगरी चौक और खान्दामौदा में निर्माणाधीन कार्यों की गति बढ़ाने का आदेश दिया। मंत्री ने कहा कि बामडोल में सुवर्णरेखा नदी पर CRIF फंड से पुल निर्माण के लिए राज्य सरकार से प्राक्कलन प्राप्त होना आवश्यक है और इस दिशा में शीघ्र पहल की जाएगी। सांसद ने मंत्री के सकारात्मक रुख के लिए आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से पूरे लोकसभा क्षेत्र में यातायात सुविधाएँ बेहतर होंगी और क्षेत्र का आर्थिक विकास गति पकड़ेगा।

Baharagoda : भाजपा बहरागोड़ा मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और जन समस्याओं पर मंथन

जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने दिए निर्देश, हर माह होगी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने

  • जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने दिए निर्देश, हर माह होगी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक
  • बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : शुक्रवार को भाजपा बहरागोड़ा मंडल की मासिक बैठक मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच मंडल स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन विस्तार और स्थानीय जन समस्याओं की सूची तैयार की जाएगी, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बामनगोड़ा में फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी घुसा, आधा दर्जन घर जलमग्न

भाजपा संगठन विस्तार को लेकर नियमित बैठकों पर जोर

बैठक में वरिष्ठ नेता सुमन कल्याण मंडल, विश्वनाथ बेहरा, उत्पल पैरा, अपूर्व सुंदर दास, मिहिर दलाई, कबिन्दर नाथ कुंडू, तरुण बैरा, मनोज पाल, नंदकिशोर सिंग, हेमकांत भुइयां, नारायण सिंह, प्रह्लाद घोष, राजू महतो और शांति गिरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई।

Jamshedpur : बामनगोड़ा में फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी घुसा, आधा दर्जन घर जलमग्न

नाला जाम और जल निकासी बाधित होने से हल्की बारिश में भी बिगड़ी स्थिति स्थायी समाधान की मांग को लेकर

  • नाला जाम और जल निकासी बाधित होने से हल्की बारिश में भी बिगड़ी स्थिति
  • स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों में बढ़ी नाराजगी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत बामनगोड़ा पूर्वी कालीमाटी पंचायत में शुक्रवार की शाम हुई हल्की बारिश ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मेन रोड स्थित करीब आधा दर्जन घरों में फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी घुस गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पानी के तेज बहाव से सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने बताया कि पहले ऐसी स्थिति कभी नहीं उत्पन्न होती थी, लेकिन पिछले चार–पांच वर्षों से हर बारिश में हालात खराब हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि टाटा पावर सहित आसपास की कंपनियों द्वारा फ्लाई ऐश युक्त गंदा पानी छोड़े जाने, नाला जाम रहने और कुछ मकान मालिकों द्वारा नाले का अतिक्रमण कर उसका मार्ग संकीर्ण किए जाने के कारण जल निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में जमीनी विवाद गहराया, दोनों पक्ष पहुंचे थाना

नाला जाम और अतिक्रमण से बढ़ी स्थानीय लोगों की परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि बामनगोड़ा क्षेत्र में बनी पुलिया भी पूरी तरह जाम है, जिससे पानी का बहाव रुक जाता है और बारिश के दौरान पानी घरों में घुस जाता है। प्रभावित घरों में रामनरेश राय, प्रमोद प्रसाद, रवि कुमार और माकुर सहित कई परिवार शामिल हैं, जिनके घरों में पानी भर गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने से समस्या और गंभीर होती जा रही है। लोगों का कहना है कि जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और हल्की बारिश भी अब यहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर देती है।

इसे भी पढ़ें : Kolkata : “हर वादा समय पर पूरा करेंगे” : मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बड़ा बयान

नाले की सफाई नहीं होने से हर बारिश में बढ़ती है परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए नाले की सफाई, अतिक्रमण हटाने और नई पुलिया निर्माण की आवश्यकता है। लोगों का कहना है कि यदि नाले को अतिक्रमण मुक्त कर कैनल का निर्माण कराया जाए तो समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। साथ ही बारिश से पहले नियमित रूप से नाले और पुलिया की सफाई की मांग भी की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस गंभीर समस्या के बावजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि जैसे सांसद, विधायक, पार्षद और मुखिया अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

Gua : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में जमीनी विवाद गहराया, दोनों पक्ष पहुंचे थाना

श्मशान घाट और पुश्तैनी जमीन के दावे को लेकर बढ़ा तनाव, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की पुलिस

  • श्मशान घाट और पुश्तैनी जमीन के दावे को लेकर बढ़ा तनाव, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की
  • पुलिस ने दोनों पक्षों को राजस्व विभाग से संपर्क करने की दी सलाह

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया, जिसके बाद मामला थाना तक पहुंच गया। हो आदिवासी समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि विवादित भूमि का उपयोग उनके पूर्वज चार पीढ़ियों से श्मशान घाट के रूप में करते आ रहे हैं और वहां समुदाय के लोगों के शव दफनाए जाते हैं। उनका कहना है कि दूसरे पक्ष द्वारा बुलडोजर चलाकर जमीन की साफ-सफाई की जा रही थी और उस भूमि को निजी संपत्ति बताया जा रहा था, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। विरोध के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

इसे भी पढ़ें : Kolkata : “हर वादा समय पर पूरा करेंगे” : मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बड़ा बयान

श्मशान घाट की जमीन बताकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

दूसरे पक्ष के मनोज वर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विवादित भूमि कुल एक एकड़ 19 डिसमिल है और यह उनके पूर्वजों की पुश्तैनी जमीन है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1976 में जमीन की विधिवत रजिस्ट्री कराई गई थी तथा वे लगातार मालगुजारी टैक्स का भुगतान करते आ रहे हैं। मनोज वर्मा के अनुसार उनके पास जमीन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज और रजिस्ट्री कागजात मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जमीन की बंदोबस्ती के लिए मापी कराई गई थी और उसके बाद बाउंड्री वॉल निर्माण की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया। मनोज वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि हो आदिवासी समाज के लोगों ने बड़ाजामदा मुखिया दिगंबर चातोम्बा की अध्यक्षता में ग्रामसभा कर उनकी जमीन पर दावा करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

इसे भी पढ़ें : Patna : बिहार में अगले 7 दिन मौसम का डबल अटैक, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं आंधी-तूफान का खतरा

पुश्तैनी जमीन होने का दावा कर कोर्ट जाने की चेतावनी

इधर, बड़ाजामदा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद मामले को राजस्व विभाग से जुड़ा विवाद बताया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अंचल अधिकारी के समक्ष लिखित आवेदन देने की सलाह दी और शांति बनाए रखने की अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी पक्ष को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और बाद में उन्हें अपने-अपने घर भेज दिया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन विवाद को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा बनी हुई है।

Kolkata : “हर वादा समय पर पूरा करेंगे” : मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बड़ा बयान

अमित शाह को बताया आधुनिक राजनीति का चाणक्य, बंगाल को भयमुक्त बनाने का किया वादा बंगाल में भाजपा की प्रचंड

  • अमित शाह को बताया आधुनिक राजनीति का चाणक्य, बंगाल को भयमुक्त बनाने का किया वादा
  • बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार की तैयारी पूरी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और अब उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने अपना पहला बयान देते हुए कहा कि भाजपा सरकार राज्य के विकास और जनता से किए गए हर वादे को तय समय सीमा के भीतर पूरा करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों की मेहनत और संघर्ष का परिणाम आज पूरे बंगाल को मिला है। शुभेंदु अधिकारी ने मंच से “मोदी जिंदाबाद” के नारे लगवाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ वादों में नहीं बल्कि जमीन पर काम करके दिखाने में विश्वास रखती है।

इसे भी पढ़ें : Patna : बिहार में अगले 7 दिन मौसम का डबल अटैक, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं आंधी-तूफान का खतरा

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा संदेश

शुभेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आधुनिक राजनीति का “चाणक्य” बताया और कहा कि उनके रणनीतिक नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता ने बंगाल में भाजपा को नई ताकत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की जनता को जो गारंटी दी थी, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। शुभेंदु ने कहा कि उनकी सरकार राज्य को भयमुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए काम करेगी। उन्होंने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ऐसा बंगाल बनाना चाहती है “जहां मन भयमुक्त हो और हर नागरिक सम्मान के साथ जी सके।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि असम, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के कार्यकर्ताओं ने बंगाल चुनाव में मेहनत कर संगठन को मजबूत बनाया।

इसे भी पढ़ें : Kolkata : शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह लेंगे शपथ

अमित शाह की रणनीति और मोदी की गारंटी पर चलेगी नई सरकार

विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को लगभग 15 हजार वोटों से हराने के बाद से ही शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे थे। भाजपा ने 293 में से 207 सीटों पर जीत दर्ज कर पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव कर दिया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई। बहुमत के लिए जरूरी 148 सीटों के मुकाबले भाजपा ने भारी बढ़त हासिल की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विधायक दल की बैठक के बाद कहा कि सभी प्रस्ताव शुभेंदु अधिकारी के नाम पर आए और सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा के अनुसार शुभेंदु अधिकारी 9 मई को रवींद्र जयंती के अवसर पर ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल में भाजपा की यह जीत राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत साबित हो सकती है।

Patna : बिहार में अगले 7 दिन मौसम का डबल अटैक, कहीं भीषण गर्मी तो कहीं आंधी-तूफान का खतरा

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी खराब मौसम के दौरान इन

  • मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी
  • खराब मौसम के दौरान इन जरूरी सावधानियों का रखें ध्यान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पटना : बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और आने वाले सात दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी, उमस, तेज आंधी और वज्रपात जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पटना केंद्र ने ताजा मौसम अपडेट जारी करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार फिलहाल बिहार समेत आसपास के क्षेत्रों में पांच अलग-अलग वेदर सिस्टम सक्रिय हैं, जिनका सीधा असर मौसम पर पड़ रहा है। पूर्वी बिहार के ऊपर समुद्र तल से 1.5 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के ऊपर भी निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 मई से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बिहार के मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें : Kolkata : शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह लेंगे शपथ

बिहार में पांच वेदर सिस्टम सक्रिय, मौसम विभाग ने बढ़ाई निगरानी

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है। इससे लोगों को दिन और रात दोनों समय उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। विभाग के अनुसार तेज धूप और बढ़ती नमी के कारण गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा। विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर के समय बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की भी अपील की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश और आंधी के बावजूद तापमान में राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी गुवा में नए प्राचार्य प्रवीण कुमार ने संभाला पदभार, माधवी पांडेय का गुमला स्थानांतरण

बिहार में बढ़ेगा तापमान, गर्मी और उमस से बढ़ सकती है परेशानी

राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मई को कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 9 मई को लगभग पूरे बिहार में वज्रपात और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 10 और 11 मई को पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया समेत कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। हालांकि 12 और 13 मई को मौसम थोड़ा सामान्य रहने की संभावना जताई गई है और इन दिनों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने अनाथ बेटी सुनीता किस्कू के नामकरण कार्यक्रम में की आर्थिक मदद

कई जिलों में तेज आंधी और वज्रपात को लेकर जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार तेज हवाओं से कच्चे मकान, झोपड़ियां और टीन की छतों को नुकसान पहुंच सकता है। लोगों से अस्थायी ढांचों को सुरक्षित करने या सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। बिजली कड़कने की स्थिति में खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही आंधी-तूफान के दौरान घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालने और सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सतर्कता और सावधानी बरतकर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Kolkata : शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह लेंगे शपथ

बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी चुने गए नेता, अमित शाह ने किया ऐलान बंगाल की राजनीति में

  • बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी चुने गए नेता, अमित शाह ने किया ऐलान
  • बंगाल की राजनीति में नए दौर की शुरुआत मानी जा रही शुभेंदु की ताजपोशी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी ने विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को अपना नेता चुन लिया है, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी पर भरोसा जताया है। बताया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी शनिवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की। बैठक के बाद शुभेंदु अधिकारी के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कई स्थानों पर जश्न मनाया गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी गुवा में नए प्राचार्य प्रवीण कुमार ने संभाला पदभार, माधवी पांडेय का गुमला स्थानांतरण

बीजेपी की जीत के बाद बंगाल में सत्ता परिवर्तन की तैयारी तेज

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। उनका जन्म 15 दिसंबर 1970 को पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कांथी में एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार में हुआ था। उनके पिता शिशिर अधिकारी लंबे समय तक बंगाल की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। शुभेंदु ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस की छात्र राजनीति से की थी और बाद में ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस की स्थापना में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2020 में उन्होंने टीएमसी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने 2021 विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं। इस बार भी उन्होंने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को चुनावी मुकाबले में शिकस्त देकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने अनाथ बेटी सुनीता किस्कू के नामकरण कार्यक्रम में की आर्थिक मदद

नंदीग्राम से भवानीपुर तक शुभेंदु अधिकारी का बढ़ता राजनीतिक प्रभाव

बीजेपी सूत्रों के अनुसार, विधायक दल की बैठक में अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। अमित शाह ने कहा कि विधायक दल की बैठक में सभी प्रस्ताव शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में आए और किसी अन्य नाम का प्रस्ताव सामने नहीं आया। ऐसे में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उन्हें विधायक दल का नेता घोषित किया गया। सूत्रों के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश कर सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Potka : रंभा कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य को किया गया नमन

अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर लगी मुहर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी पश्चिम बंगाल में संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेगी। पार्टी की रणनीति ग्रामीण क्षेत्रों और युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस करने की बताई जा रही है। शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से बंगाल की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और संगठनात्मक पकड़ के कारण उन्हें बीजेपी का मजबूत चेहरा माना जाता है। बीजेपी नेताओं ने इसे बंगाल की राजनीति में “नए दौर की शुरुआत” बताया है। वहीं, टीएमसी खेमे में इस राजनीतिक बदलाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।

You cannot copy content of this page

Scroll to Top