- बहरागोड़ा महाविद्यालय में सत्र 2025–27 के नवनामांकित विद्यार्थियों का स्वागत समारोह आयोजित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा महाविद्यालय के बी.एड संकाय में सत्र 2025–27 के नए विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बालकृष्ण बेहरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए बी.एड विभाग को “मानव निर्माण का कारखाना” बताया और कहा कि यहाँ से निकलने वाले छात्र भविष्य के ‘कुशल कारीगर’ होते हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय नियमित कक्षाओं के लिए जाना जाता है और पठन-पाठन में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें : Bokaro : डुमरी से शुरू हुई छात्र अधिकार यात्रा, विधायक जयराम महतो ने कराया रवाना
नियमित कक्षाएँ, बेहतर अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन पर प्राचार्य का जोर
प्राचार्य ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय होकर भाग लेने की अपील की, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। स्वागत कार्यक्रम में सभी नव नामांकित छात्रों ने अपना परिचय दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि संकाय सदस्यों—डॉ. हर्षित टोपनो, धनंजय कुमार सिंह और सुकांत बंदा—ने भी छात्रों को प्रेरक संदेश दिए और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
























