- राहगीरों को ठंड से राहत देने हेतु छह प्रमुख स्थानों पर शुरू की गई अलाव व्यवस्था
- शीतलहर में सुरक्षा और राहत के लिए क्या कर रहे हैं प्रशासन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर में बढ़ती ठंड से लोगों को राहत देने के उद्देश्य से मानगो नगर निगम ने उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर शहर के कई प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की है। निगम की टीम द्वारा मानगो चौक, डिमना चौक, पारडीह, आजाद नगर थाना के पास, हीरा होटल के पास और एमजीएम के आसपास कुल छह जगहों पर अलाव जलाए गए। नगर निगम का कहना है कि ठंड के कारण आम लोगों को परेशानी न हो, इसलिए भीड़भाड़ और प्रमुख चौराहों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में निगम क्षेत्र के अन्य चौक-चौराहों पर भी अलाव जलाए जाएंगे ताकि जरूरतमंदों और राहगीरों को राहत मिल सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : डालसा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम
ठंड से बचाव के लिए नगर निगम की विशेष तैयारी
अलाव जलाने के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि एवं झामुमो पार्टी के नेता उज्वल दास, उमर खान, मकसूद अंसारी, कन्हैया रजक, दानिस राज, अहमद अंसारी और सूरज गोड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अलाव स्थलों का निरीक्षण किया और नागरिकों को सुरक्षित रहने की अपील की। नगर निगम पदाधिकारियों ने बताया कि ठंड के कारण कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए हर चौराहे पर निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था भी की जाएगी।
























