- महिला सशक्तिकरण के तहत आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में शनिवार को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में विधायक समीर मोहंती ने कल्याण विभाग द्वारा JSLPS से जुड़ी 33 सखी मंडल की दीदियों को सिलाई मशीनें वितरित कीं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएँ अब केवल गृहिणी नहीं, बल्कि परिवार की अर्थव्यवस्था में सक्रिय भागीदार बन रही हैं, और ऐसी योजनाएँ उनके आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र में 16 लाख की चोरी का खुलासा, पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में JSLPS की भूमिका
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम सिंह मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सिलाई मशीनें मिलने पर दीदियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से वे स्थानीय बाज़ार में अपनी कारीगरी को बेचकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकेंगी। यह कदम न केवल उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाएगा, बल्कि सखी मंडल के सामूहिक विकास को भी गति देगा।
























