- वार्डवार संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जनता दल यूनाइटेड (उलीडीह) थाना समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रिपीट कॉलोनी में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की। बैठक में जदयू प्रदेश और जिला संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मानगो नगर निगम चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करना था। उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव और रणनीतियाँ साझा कीं। यह निर्णय लिया गया कि सभी वार्डों में संगठन का विस्तार तेज़ गति से किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को वार्डवार संगठन से जोड़ा जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नामदा बस्ती से युवक ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने छापेमारी कर 21 पुड़िया बरामद की
जदयू पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगा
बैठक में यह भी तय किया गया कि जदयू मानगो नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत और मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा। सभी सदस्य चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सदस्यों में निर्मल सिंह, पप्पू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, अजय कुमार, मनोज गुप्ता, सुनील महतो, मनोज ओझा, अभिनंदन सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास साहनी, मुकेश सिंह, नीरज सिंह, राजू सिंह, प्रतिभा सिंह, आनंद पांडे, संजय सिंह, संगीता शर्मा, योगेंद्र कुमार साहू और सागर दत्ता शामिल रहे। बैठक में चुनावी माहौल को ध्यान में रखते हुए आगामी गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान पर विशेष जोर दिया गया।
























