- शॉर्ट सर्किट के कारण आग फैलने की आशंका, दमकल ने समय पर काबू पाया
- पुलिस और दमकल टीम कर रही घटनास्थल का व्यापक निरीक्षण
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एग्रिको सिग्नल से आगे एक गैरेज में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। गैरेज में खड़ी कार और ऑटो में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। थोड़ी ही देर में लपटें तेज़ होने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग और सिदगोड़ा थाना को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में जमा स्क्रैप की नीलामी, 35 लाख 50 हजार रुपये की बोली स्वीकार
आग पर काबू पाने में दमकल की तेजी रही निर्णायक
मौके पर मौजूद गैरेज संचालक के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण फैलने की आशंका है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन और ऑटो को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है और गैरेज मालिक से पूछताछ की जा रही है। आग लगने के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह रही है।
























