- टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों युवक, हालत गंभीर
- पुलिस ने शुरू की जांच, ट्रैफिक पर भी पड़ा असर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एक्सएलआरआई के पास बीती रात तेज रफ्तार ने एक बार फिर बड़ा हादसा कर दिया। अत्यधिक गति से चल रही दो बाइक आमने-सामने जोरदार टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को उठाकर तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें इतनी तेज थीं कि टक्कर से बचने का कोई मौका ही नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें : Gamharia : गम्हरिया में बड़ा सड़क हादसा : हाइवा और एलपीटी 407 की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार बनी हादसे की मुख्य वजह
घटना के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी मची रही और सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हादसे की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार को ही हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं, घायलों के इलाज पर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है।
























