- माटिहाना मार्ग पर हुई सीधी भिड़ंत
- स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
- घायलों को बरिपदा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : रविवार देर शाम बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के चाकुलिया माटिहाना मुख्य मार्ग पर माटिहाना मस्जिद के समीप बाइक और साइकिल की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार उड़ीसा के रातीला गांव निवासी शांतनु सिंह और आकाश मुंडा, साथ ही साइकिल सवार जमीरडीहा गांव निवासी सिद्धू मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कुशवाहा संघ के पारिवारिक मिलन समारोह में शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर
सड़क हादसे में तीन लोग घायल
स्थानीय लोगों ने त्वरित पहल करते हुए निजी वाहन से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा हेतु पीआरएम मेडिकल कॉलेज बरिपदा रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
























