- कर्मचारियों और आश्रितों के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारी मंच के संरक्षक डॉ पवन पांडेय ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि टिनप्लेट कंपनी ने वर्तमान कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों के लिए नियुक्ति बहाली की प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी की ओर से 20 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक पास और आईटीआई में किसी भी ट्रेड से पास होना अनिवार्य किया गया है। डॉ पांडेय ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया और कहा कि यह लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 13 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार
टिनप्लेट कंपनी ने शुरू की नियुक्ति प्रक्रिया, वीआरएस कर्मचारियों के आश्रितों को मिले प्राथमिकता
डॉ पवन पांडेय ने कहा कि वर्षों से यह मांग रही है कि बहाली केवल टिनप्लेट वीआरएस कर्मचारियों के आश्रितों के लिए निकाली जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि कंपनी चाहे तो पहले आश्रितों की सूची बनाकर उन्हें आईटीआई का प्रशिक्षण दे और फिर नौकरी देकर स्थाई समायोजन करे। उन्होंने कहा कि कंपनी को बंद होने से बचाने के क्रम में तत्कालीन समय में कर्मचारियों की नौकरी गई थी, इसलिए सबसे पहला हक उनके आश्रितों को मिलना चाहिए। इससे उनकी जिंदगी की गाड़ी फिर से पटरी पर आ जाएगी और वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।
























