- खंडामौदा चौक के पास हुआ हादसा
- गंभीर घायलों को बरिपदा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर रविवार को खंडामौदा चौक के समीप दो बाइक और एक साइकिल की सीधी भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार परुलिया पंचायत के लालसाईं गांव निवासी बुद्ध देवदास बाइक चला रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और सामने चल रहे बाइक सवार नंदन जाना व दलपति जाना को जोरदार टक्कर मार दी। इसी दौरान साइकिल से अपने घर लौट रहे पति-पत्नी कमल नायेक भी चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों को हल्की चोटें आईं, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा NH-18 पर सड़क हादसा : पति-पत्नी घायल, पत्नी की हालत नाजुक
घायलों को रेफर कर भेजा गया उच्च चिकित्सा केंद्र
घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीआरएम मेडिकल कॉलेज बरिपदा रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस की कमी होने पर विधायक निधि से प्राप्त एंबुलेंस द्वारा घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया। इस हादसे से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सड़क पर तेज रफ्तार व लापरवाह वाहनों को लेकर चिंता जता रहे हैं।
























