- निर्मल महतो स्टेडियम में जुटे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
- सुधीर महतो के विचार आज भी युवाओं को देते हैं प्रेरणा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 12वीं पुण्यतिथि गुरुवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित निर्मल महतो स्टेडियम में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उनके योगदान को याद करते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो ने झारखंड आंदोलन और राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाई थी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
झारखंड आंदोलन के पुरोधा के रूप में याद किए गए सुधीर महतो
कार्यक्रम में सुधीर महतो की पत्नी सह ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, पूर्व सांसद सुमन महतो, पोटका विधायक संजीव सरदार, घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार, सरायकेला जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, गोपाल महतो, कालीपदो गोराई, चंद्रवती महतो, सागेन पूर्ति, काबलु महतो, स्नेहा महतो, उज्ज्वल दास, सचिनंदन ठाकुर और वाजिब अली सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय सुधीर महतो के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
























