- झामुमो संपर्क कार्यालय में विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने फहराया तिरंगा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : पावड़ा पंचायत स्थित फुलडुंगरी के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संपर्क कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घाटशिला के माननीय विधायक श्री सोमेश चन्द्र सोरेन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया और देश की आज़ादी तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत नजर आया। इस अवसर पर संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक समरसता के महत्व को भी दोहराया गया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : गोपालपुर दहीगोड़ा में झाड़ियों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से हालात नियंत्रित
कार्यकर्ताओं ने जताई राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता

समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर झामुमो के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से झामुमो नेता जगदीश भकत, काजल डॉन, प्रखण्ड प्रमुख सुशीला टुडू, सतीश शीट, बाबूलाल मुर्मू, अम्लान राय, कालीपद गोराई, सब्यसाची चौधरी, सोमेन मिश्रा, सुशील मार्डी, राजा सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की और इसे सफल बनाया।
























