- विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने खेल का शुभारंभ कर खिलाड़ियों को किया उत्साहित
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : बीबीसी चेंजजोड़ा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री सोमेश चन्द्र सोरेन जी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रेरित किया और फुटबॉल को किक मारकर विधिवत रूप से खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में सड़क दुर्घटना, जेसी स्कूल की छात्राएं गंभीर रूप से घायल
स्थानीय नेताओं और समिति ने किया आयोजन सफल बनाने में योगदान
कार्यक्रम में प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, सचिव खुदीराम हांसदा, कालीपोदो गोराई, दासमत सोरेन, काजल डॉन, सुशील मार्डी, मदन सोरेन, सालखु टुडू, बलराम मण्डी, गालूराम हांसदा, भादो मुर्मू सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजक समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीमों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस प्रकार कार्यक्रम ने खेल प्रेमियों और स्थानीय युवाओं में उत्साह और उमंग का माहौल पैदा किया।
























