- विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुँचाया
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : रास्का रामदास टुडू हेरिटेज रिसोर्ट के समीप महालेडीह–चेंगजोड़ा मुख्य पथ पर मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में जे.सी. स्कूल की छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन मौके पर पहुँचे और निजी वाहन से घायलों को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भिजवाया। विधायक ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए चिकित्सकों को घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आरवीएस कॉलेज में 29-30 जनवरी को छठा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
स्थानीय लोग और नेता भी पहुँचे घटना स्थल पर
इस दौरान वरिष्ठ नेता जगदीश भकत, कालीपोदो गोराई, प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, काजल डॉन, सुशील मार्डी, प्रकाश टुडू, भादो मुर्मू, सागर पानी, अंकुर कांवरी सहित अनेक स्थानीय ग्रामीण भी घटना स्थल पर उपस्थित रहे। उन्होंने घायल छात्राओं की हालत और दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
























